उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आबादी की बीच कबाड़ियों के छ: गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन ने पाया आग पर काबू

उत्तराखंड के हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर सलेमपुर में आबादी के बीच बने कबाड़ियों के छह गोदामों में रविवार की देर रात भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे स्थानीय लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

वही सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि ऋषिकेश, रुड़की, भगवानपुर से भी फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। वहीं, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, गृह विभाग ने जारी किए आदेश, 1995 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी

जानकारी के अनुसार, दादूपुर-सलेमपुर में घनी आबादी के बीच काफी संख्या में कबाड़ियों के गोदाम बने हुए हैं। अधिकांश गोदाम एक दूसरे से सटे हुए हैं। रविवार की देर रात अचानक एक कबाड़ी के गोदाम में आग गई। कुछ ही देर में आग फैलती गई और आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते छह कबाड़ के गोदाम चपेट में आ गए और आग विकराल रूप लेती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बिना हेलमेट के हर 5वां व्यक्ति दोपहिया दौड़ा रहा, अब हल्द्वानी पुलिस चलाएगी अभियान

वही रात करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। जिस पर सिडकुल फायर स्टेशन से एफएसओ अनिल त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने की शुरुआत की। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां कम पड़ने लगी। जिस पर मायापुर, रुड़की, भगवानपुर, बुग्गावाला और यहां तक की ऋषिकेश से भी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सुबह आठ बजे तक गोदामों में लगी आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश सड़क हादसा: ओवरस्पीड, अश्लील डांस और तेज गानों के बीच मौत की रफ्तार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, हादसे से पहले का वीडियो आया सामने

आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गोदामों में गत्ता, प्लास्टिक, खाली ड्रम सहित अन्य सामान मौजूद था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।
– अनिल त्यागी, एफएसओ, अग्निशमन विभाग