उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, कार में सवार सेना के जवान की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला।  इधर, जवान की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दो वर्ष बाद एसडीआरएफ ने चीला शक्ति नहर में डूबी कार तथा लापता व्यक्ति का कंकाल किया बरामद

 

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ 26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 13 की मौत, 13 घायल, दिल दहलाने वाली तस्वीरें

 

वहीं चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू अभियान किया गया, लेकिन रात होने के कारण जवान की तलाश नहीं हो पाई। शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से अंदर से मृतक का शव निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी विभागों की गाड़ियों में नियमों की अनदेखी, पीली नंबर प्लेट को सफेद कर दौड़ रहीं टैक्सी गाड़ियां, परिवहन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

 

बताया कि कार में केवल प्रमोद ही सवार था। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व  माता, पिता को छोड़ गए।