जय माँ हाट कालिका रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, विशन बोहरा अध्यक्ष और नारायण शर्मा बने प्रबंधक

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता स्थित जय माँ हाट कालिका क्षेत्रीय रामलीला समिति की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला के 25वें (रजत जयंती) वर्ष के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही इस वर्ष की रामलीला को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में विशन बोहरा को समिति का अध्यक्ष और नारायण शर्मा को प्रबंधक चुना गया। इसके अलावा चंदन शर्मा को कोषाध्यक्ष, पंकज कोरंगा को सचिव, कैलाश जोशी को उपाध्यक्ष, कमल पांडे को उप प्रबंधक तथा कमल सम्मल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में मोहन चंद खोलिया को मंच संचालक, के. जोशी और च्यामू सिंह कार्की को मंच व्यवस्थापक बनाया गया। वहीं पूरन पांडे और भरत शाही को मेकअप रूम व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। इसके अलावा नवीन बोहरा, दीपक दसौनी, कमल शर्मा, सूरज कार्की और वीरेंद्र कार्की को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।
समिति ने संतोष सनवाल, नवीन पपोला, गोपाल परिहार, कमलेश चंदोला, भुवन पांडे, पूरन परिहार, नवीन पंत, महेंद्र बिष्ट, सुरेश बिष्ट, दरवान सिंह, शेखर सम्मल, लाखन मेहता, गोविंद सामंत, बलवंत सम्मल, के.आर. जोशी, च्यामू सिंह कार्की, जीवन पांडे और विमल मेहरा सहित कई वरिष्ठ क्षेत्रवासियों को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशन बोहरा ने कहा कि रामलीला के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विशेष आयोजन किए जाएंगे। वहीं प्रबंधक नारायण शर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस वर्ष की रामलीला को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।

बैठक के अंत में समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भागीदारी निभाने और रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की गई।








