उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों की बस की खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल।

उत्तरकाशी न्यूज़- यहाँ यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक का लाखों रूपये के सोने के आभूषणों से भरा बैग गाड़ी से नीचे गिरा, पुलिस ने ऐसे खोज निकला।

बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट में आ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विधायक अनुपमा रावत ने हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के दफ्तर में किया हंगामा, लगाया एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप।

हादसे में एक हैदराबाद की 30 वर्षीय पायल की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय मुम्बई निवासी क़ृष्णा गंभीर रूप घायल है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां हिमाचल रोडवेज की बस उफनाये रपटे में फंसी, कुछ छत पर चढ़े, तो किसी ने कूदकर बचाई जान, देखे वीडियो।