उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ यूपी से आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल, पढ़े पूरी खबर…

रामनगर न्यूज़- नैनीताल जिले के रामनगर स्थित गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन को मंगलवार के दिन उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से लोग गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। श्रद्धालुओं का वाहन लदुवाचौड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में 29 यात्री सवार थे।

रामपुर जिले के दड़ियाल से मंगलवार सुबह 29 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर रामनगर के गर्जिया मंदिर आ रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे पिकअप ढिकुली से पहले लदुआचौड़ के ढलान पर पहुंची। इस दौरान टाटा 407 एसीई वाहन आगे चल रहा था। ढलान में पिकअप अनियंत्रित हो गया और टाटा एसीई वाहन से भिड़ने से बचने में सड़क पर ही पलट गया। हादसे में बच्चे-बुजुर्ग सहित करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन श्रद्धालुओं की हालत को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 19 घायल का रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पहाड़ से गिरे पत्थर से हुई कार की टक्कर, टक्कर के बाद 100 फीट नीचे नदी में गिरी कार, चार की मौत, दो घायल

वही विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं का हाल जाना। नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने भी अस्पताल में श्रद्धालुओं से घटना के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लापता सैनिक रंजीत सिंह की माता मिली सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से, मंत्री बोले-खोजबीन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी पुलिस।

हुए हादसे में घायल

मादेही 65 वर्ष, 40 वर्षीय कांता, 12 वर्षीय वंश को गंभीर रूप से घायल होने पर हायर सेंटर रेफर किया। अन्य घायलों में राकेश, लक्ष्मी, रेशमा देवी, विवेक, राहुल, हिमांशु, कमल, प्रेमपाल, सोमवती, गौरव, राजवती, रिया, खुशी, लवी, रितिक, रानी, सिया, सुनीता और पावेंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक साथ दिखे तीन गुलदार, लोगो में दहशत का माहौल, लोगो ने करी वन विभाग से ये अपील।

चालक तेज गति से चला रहा था पिकअप

पिकअप में सवार श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। आमडंडा से जब पिकअप गर्जिया मंदिर की ओर जा रही थी, तब गति काफी तेज थी। पिकअप चालक से धीमे चलने को कहा लेकिन वह नहीं माना। रिंगौड़ा मजार मोड़ पर भी पिकअप अनियंत्रित हुई लेकिन तब तो चालक ने संभाल लिया था। लापरवाही के चलते आगे हादसा हो ही गया।