जॉब अलर्ट,देश

केनरा बैंक में निकली बंपर भर्ती: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पद, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली न्यूज़– सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केनरा बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

इस भर्ती के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को चयन के बाद 15,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ करंट से 17 वर्षीय युवक की मौत, हेडफोन लगाए होने के कारण नहीं सुन पाया चेतावनी

 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।

 

 

आयु सीमा

1 सितंबर 2025 को उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जन्म तिथि 01 सितंबर 1997 से पहले और 01 सितंबर 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए।

आरक्षण के तहत एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती, जनपदवार शीघ्र जारी होगी विज्ञप्ति, पढ़े पूरी खबर

 

 

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए: ₹500

एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: शुल्कमुक्त
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

 

 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, फिर से आएंगी भर्तियों की बयार, UKSSSC अक्टूबर से निकालेगा नई भर्तियां

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले उम्मीदवार NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर जाकर Student Registration करें।

2. फिर केनरा बैंक की वेबसाइट (https://canarabank.bank.in) पर जाएं।

3. Career → Recruitment → Know More सेक्शन में जाएं।

4. “Engagement of Graduate Apprentice in Canara Bank under Apprenticeship Act, 1961 for FY 2025-26” विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।

5. “Click here to Apply Online” पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

 

 

महत्वपूर्ण तिथि

👉 आवेदन की अंतिम तिथि – 12 अक्तूबर 2025