उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई: दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन नष्ट, छह सैंपल जांच के लिए भेजे

बाजपुर न्यूज़- खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुग्ध उत्पादों की खेप पकड़ी। यूपी से लाए जा रहे करीब दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन को टीम ने बरामद कर गंदे नाले में नष्ट कर दिया। टीम ने मौके से छह सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश से तबाही, 23 मार्ग बंद – प्रशासन ने की सतर्कता की अपील

 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आर.एस. कठैत के नेतृत्व में सुबह सात बजे दोराहा चौक पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान यूपी के मुरादाबाद से आ रही एक निजी बस में एक क्विंटल 40 किलो पनीर, एक बाइक पर 60 किलो संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन पकड़ा गया। वहीं, यूपी के नोएडा से आ रहे एक वाहन में आनंदा ब्रांड का दूध मिलने पर उसका भी सैंपल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान में डेरी एवं डेरी उत्पादों के निर्माण के संबंध में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

 

बरहैनी क्षेत्र में पिकअप वाहन से हल्द्वानी जा रहे दूध के टैंकर को भी टीम ने रोका और सैंपल लिए। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया पनीर और मक्खन नैनीताल, हल्द्वानी और बाजपुर नगर में बेचा जाना था।

 

 

डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बरामद सभी दुग्ध उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामपुर निवासी एक व्यक्ति स्वार से निजी बस में पनीर लेकर आया था, जबकि दूसरा व्यक्ति टांडा से पनीर लेकर पहुंचा था। विभागीय टीम ने मौके पर ही संदिग्ध पनीर और मक्खन को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और सेवा पखवाड़ा की समीक्षा की