उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, दो बेटी और एक बेटे की गूंजी किलकारी

उत्तरकाशी न्यूज़: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते है कि महिलाएं तीन या पांच बच्चों को एक साथ जन्म देती है। अब खबर उत्तरकाशी से आ रही है। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। महिला का यह दूसरा प्रसव था। जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्टरों ने महिला सहित तीनों बच्चों को डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आखिरकार लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की इन दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की करी घोषणा, नैनीताल सीट से इन्हें मिला टिकट, पढ़े पूरी खबर

रविवार को मोरी ब्लॉक के दरगांण गांव की सुनिधि पत्नी सुमन सीएचसी नौगांव में प्रसव के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि महिला के पास न तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और न ही प्रसव संबंधी किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट थी।

वही अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ न होने के बावजूद नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने महिला का सफल प्रसव किया है। निशा ने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है जिसे रिस्क उठाकर पूरा किया गया है। महिला ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुंची थी कि उसे रेफर करना किसी खतरे से कम नही था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः यहाँ घरवालों से नाराज होकर निकली युवती बाहर, महिला ने झांसा देकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा, मां सहित बेटा व बेटी गिरफ्तार।

महिला को प्रसव से पहले रेफर करते तो वह रास्ते में बच्चों को जन्म दे देती जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था। महिला ने भर्ती होने के आधा घंटे बाद बच्चों को जन्म दे दिया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. रफि अहमद ने कहा कि क्षेत्र में तीन बच्चों का एक साथ जन्म देने वाली यह पहली घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  अटल स्मृति वर्ष के तहत अटल जी की जन्मदिवस पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन

एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने पर रक्तस्राव ज्यादा होने की संभावना रहती है जिससे महिला की जान को खतरा हो सकता है। तीनों बच्चों का वजन भी कम था। आगे के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।