उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, स्कूटी में सवार दोनो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

ऋषिकेश रोड एक्सीडेंट– उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- उत्तरायणी कौतिक के तीसरे दिन विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चो की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

वही श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार (25) अपने छोटे भाई सुमित कुमार (21) को डॉक्टर को दिखाने श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े बल्गर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ठंड का यलो अलर्ट: घना कोहरा, शीत दिवस से जनजीवन प्रभावित; रेल-हवाई सेवाएं बाधित

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वही सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेटी के प्यार से खफा थे मां- बाप, गला दबाकर की थी अपनी बेटी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए किया ये काम, पढ़े पूरी खबर