उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दोस्तो के साथ घूमने आया युवक गंगा में नहाते समय डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

ऋषिकेश न्यूज़- यहाँ दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया लखनऊ निवासी एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। युवक हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रोहन जोशी उम्र 26 वर्ष पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कालोनी लखनऊ के साथ यहां घूमने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जाने बाकी राशि का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

मंगलवार की सुबह दोनों दोस्त मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। नहाते समय अचानक रोहन जोशी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस की ओर से जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गंगा में युवक की तलाश की गई मगर उसका पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश के लिए डीप डायवर्स की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हादसा: दोस्त के साथ निकला सिद्धार्थ कभी घर नहीं लौटा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

गंगा में डूबने की लगातार यह दूसरी घटना है। बीते सोमवार को भी लक्ष्मण झूला के नाव घाट पर दिल्ली निवासी एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से पर्यटक के डूबने की घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार सहित कई जिलों के डीएम बदले, देखें लिस्ट

वरिष्ठ उप निरीक्षक मुनिकीरेती योगेश पांडेय ने बताया कि युवक हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। उसकी बड़ी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर बरेली में तैनात है।