उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत- यहाँ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

चंपावत न्यूज़– बनबसा में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक स्थानीय युवक से 22 लाख से अधिक की ठगी हो गई। पुलिस के बार बार जागरूक करने के बाद भी लोग साइबर ठगों के बहकावे में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट - अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय सामंत जीत की ओर अग्रसर

 

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बीते दिवस शुक्रवार को क्षेत्र के एक युवक ने थाने में तहरीर दी। बताया कि नौकरी सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कई बार में 22,51,000 रुपये की ठगी की गई है। बताया कि मामला पिछले वर्ष आठ अक्तूबर 2024 से 28 अक्तूबर 2024 के बीच का है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दो तेंदुओं का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत

 

तहरीर के आधार पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आनलाइन ठगी करने के आरोपी मोहित सक्सेना के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसआई दिलबर सिंह भंडारी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में 10वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, योग प्रदर्शन ने जमाया समां — राहुल, मीनाक्षी, खुशी और हिमांशु बने चैंपियन