उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ वोट डालने आये एक मतदाता में ईवीएम मशीन पटकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड के हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोर-जोर से चिल्लाते हुए  ईवीएम मशीन का विरोध करने लगे और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट विस्तार...फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने

 

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल से सटी सीमाओं पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

यह देखते ही बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरीकर्मी ने फंखे से लटक कर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।