उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- महीने के आखिरी दिनों में बढ़ेगी सर्दी, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश-बर्फबारी का किया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में नवंबर महीने के आखिरी दिनों में लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास होगा। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी की ओर से बारिश-बर्फबारी पर अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने की भी चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के कई मैदानी शहरों जैसे कि देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की आदि में आसमान में बादल छाए रहे। मैदानी शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे से भी लोगों की परेशानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की करी समीक्षा बैठक।

रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान में कमी दर्ज की गई। जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 27 नवंबर से अगले तीन दिन बारिश एवं बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने एवं घना कोहरा रहने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ0 बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश-ओलावृष्टि एवं 35000 मीटर ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। वही हरिद्वार, उधम सिंह नगर में घना कोहरा रहने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव अपडेट- आठवा चरण

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और ठंड में इजाफा होने की संभावना है। वहीं कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। देहरादून में रविवार को बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान से 2 डिग्री अधिक 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कई दिनों से तापमान 27 डिग्री तक चल रहा था। अब दून का तापमान लगातार गिरने की संभावना है। जबकि मंसूरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंसूरी घूमने पहुंचे पर्यटक ठंड की वजह से होटल में ही कैद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों को बड़ा झटका, 4 कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश।