उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बरातियों को लेकर लौट रही मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, नौ घायल

उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में संदिग्ध हालात में हेड कॉन्स्टेबल की मौत: सर्विस कार्बाइन से चले 11 राउंड, छाती में लगीं 3 गोलियां

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट।

 

लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि अन्य बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। गांव में कोहराम मचा है। वहीं, घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक लाख करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग पूरी, रुद्रपुर में मनाया जाएगा 'निवेश उत्सव', अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि