उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

सरकारी नौकरी- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न विभाग में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 1188 पद

हरिद्वार न्यूज़– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बंपर भर्ती निकाली है। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत अभियंत्रण शाखाओं के कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि ऑनलाइन विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन जारी करने की तिथि 14 अक्टूबर, जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि तीन नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में वार्षिकोत्सव का आयोजन

ग्रेड दो परीक्षा के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए विज्ञापन की शर्त अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर 12 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं। बताया कि आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर 2023 है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चुनाव आयोग ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषित

जेल बंदी रक्षक परीक्षा 15 अक्टूबर को 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेल बंदी रक्षक परीक्षा 2022 की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन के अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, जीआइसी ,जीजीआइसी ज्वालापुर के अलावा आनंदमयी सेवा सदन में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने तोड़ा मकान' आवेश में आए युवक ने चबाया सांप तो वन विभाग ने वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में किया गिरफ्तार

वही इधर परीक्षा की दृष्टिगत सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल की ओर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा दिवस के दिन निषेधाज्ञा लागू की गई है।