उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बारिश के बीच छाता देने से किया इनकार तो युवक ने गले में चाकू रखकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

अल्मोड़ा में लगातार हो रही वर्षा के बीच छाता नहीं देने पर गले में चाकू रख मारपीट और जाने से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर पलटी उत्तराखंड रोडवेज की बस, मची चीख पुकार

 

 

जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह जीना निवासी नरसिंह बाड़ी ने पुलिस में तहरीर दी है। कहना है कि शनिवार को जौहरी बाजार में वो अमजद गछाई वाले की दुकान में अपनी पत्नी के सोने की माला की गछाई करवा रहे थे। इसी बीच प्रदीप वर्मा वहां पहुंचा। आरोप लगाया है कि प्रदीप वर्मा ने उनसे छाता मांगी। मना करने पर आरोपित गुस्सा हो गया। जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले बिंदुखत्ता के कनिष्क जोशी को CM धामी ने सम्मानित किया, 4 लाख की राशि भेंट की

 

गले में चाकू रख दिया और अपने आप को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए जेब में रखी 1200 रुपये की नगदी भी निकाल ले गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित उसके बाद वहां से जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भी गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बिन्दुखत्ता में शिविर लगाकर सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, काररोड में जल्द शुरू होगा निशुल्क कंप्यूटर सेंटर

 

पीड़ित ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इधर, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस की धारा 309 (4), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।