उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां सरेआम पत्नी ने कर दी पति की चप्पलों से पिटाई, जाने पूरा मामला

उधमसिंह नगर- ऊधमसिंहनगर के पंतनगर शहर में एक गुस्साई महिला द्वारा एक पुरुष को सरेआम पीटने लगी। पुरुष मदद के लिए गुहार लगाता रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पता चला कि शख्स की पिटाई करने वाली महिला उसकी पत्नी थी। ये भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।

इसी के चलते गुस्साई पत्नी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट पर हुई। यहां विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी विश्वविद्यालय के गेट से बाहर आ रहा था की तभी अचानक उसकी पत्नी वहां आ धमकी। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, उसके बाद आगबबूला महिला ने अपने पति को पीटने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तेज रफ्तार कार बीच हाईवे पर पलटी

इससे मौके पर वहाँ अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बलिया उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति पंतनगर विवि का कर्मचारी है। उसका अपनी पत्नी के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है और बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद पत्नी ने उस पर कोर्ट में भरण-पोषण का अभियोग दर्ज कराया है। आरोपी की पत्नी व बच्चों ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने व्यक्ति के खिलाफ 6.5 लाख रुपये का वसूली वारंट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हरिद्वार को जा रहे युवकों की बाइक ट्राॅली से टकराई, एक की युवक की मौत, एक घायल।

वही पंतनगर थाने की ओर से वारंट की तामील की जानी थी, लेकिन एसएसपी और राज्यपाल से शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपना सारा गुस्सा पति पर निकाला। गुस्साई महिला ने सरेआम पति की पिटाई कर दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खनस्यूं पुलिस की कार्यवाही, लंबे समय से फरार वारंटी बद्रीदत्त परगाई गिरफ्तार