उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- आज से प्री मानसून शुरू, बारिश होने की संभावना

  • हल्द्वानी में प्री-मानसून की दस्तक गुरुवार को
  • 15 जून से मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा
  • रुद्रपुर में भी हल्की वर्षा का अनुमान

 

हल्द्वानी न्यूज़– प्री मानसून से पहले बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी में लोगों को अत्यधिक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी है। हालांकि बुधवार को सुबह बादल होने से बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद दोपहर तक तापमान थोड़ा गर्म रहा। लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा के पर्यवेक्षक घोषित

 

 

 

पंतनगर मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। फिर गुरुवार को हल्द्वानी में प्री मानसून की दस्तक हो जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। बताया कि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। 15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जिसके बाद मौसम में ठंडक रहेगी। हालांकि उमस के दौरान लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी व मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

रुद्रपुर : तराई में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरूवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तीन दिन तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ काली फिल्म, हूटर और फर्जी स्टीकर लगाकर स्कॉर्पियो से जमा रहे थे रौब, पुलिस ने सिखाया सबक