उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ देर रात भारी संख्या में पतंजलि पहुंचा पुलिस बल, लोगों में मचा हड़कंप, फिर ली राहत की सांस

मंगलवार देर रात भारी संख्या में पुलिस बल पतंजलि पहुंचा। इस दौरान पतंजलि की लाइट बंद कर दी गई थी। अचानक पतंजलि में भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। बाद में पता चला की पुलिस ने आतंकवादियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र आयोजित होने की तारीख हुई घोषित

 

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि पतंजलि योगपीठ में चार आतंकवादी घुस गए हैं। आनन-फानन में जिले के हर थानों से पुलिस टीम पतंजलि पहुंच गई। पुलिस ने पतंजलि पहुंचते ही सारी लाइटें बंद कर दी और पूरे परिसर को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ प्राधिकरण पर लगा बड़ा आरोप, रेरा की आड़ में छोटी जोत के किसानों को किया गया टारगेट, अब होगा आंदोलन, पढ़े पूरी खबर।

 

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने ऐसा घेरा बनाया कि आतंकवादी सरेंडर करने पर मजबूर हो गए। पुलिस ने पतंजलि में करीब चार घंटे मॉक ड्रिल की। एकाएक पतंजलि में भारी संख्या देख लोग घबराए और तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हाईवे पर युवकों को अर्धनग्न कर पीटा; वीडियो वायरल