उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित।

पौड़ी न्यूज़– उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जोकि यम्केश्वर ब्लॉक में सेवारत हैं। वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित हो गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल नैनीडांडा के प्राथमिक विद्यालय उतिढागॉव में सेवारत रही प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय की चारदीवारी व पाइप लाइन निर्माण के लिए स्कूल के फंड से 90,403/- रुपये आहरित किए। लेकिन धरातल पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। इस बीच अब प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण यम्केश्वर ब्लॉक में हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस तहसील को अब “श्री कैंची धाम” नाम से जाना जाएगा, सीएम धामी ने की घोषणा।

वही शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच उप शिक्षा अधिकारी नैनीडांडा को सौंपी गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं उजागर होने पर उच्च अधिकारियों के आदेश को वह कर्मचारी आचरण सेवा नियमावाली के उल्लंघन किए जाने पर डीईओ बेसिक ने तत्कालीन प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में उर्वरक की स्थिति पर आयोजित बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

वही जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका रही ममता रानी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, तथा उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय यम्केश्वर से अटैच किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा सैनिक मिलन केंद्र, पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, जताया आभार