उत्तराखण्डकुमाऊं,

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस, मोहब्बत का शरबत बांटकर दिया सद्भाव का संदेश

लालकुआं न्यूज़- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता द्वारा शुक्रवार को उत्साह और जनसेवा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को ‘मोहब्बत का शरबत’ वितरित कर प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पुलिस मुख्यालय से 3 पुलिस क्षेत्राधिकारीयो के हुए ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब 24 की जगह अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

 

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, महिला नेत्री बीना जोशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी, कुन्दन सिंह मेहता, मीना बोरा, दीपा बिष्ट, उर्मिला धामी, गुरदयाल सिंह मेहरा, गिरधर बम, मोहन कूड़ाई, कमल दानू, विजय सामंत, विनोद बिष्ट, पवन बिष्ट, पंकज मेहरा, रोहित मेलकानी, हरीश सुयाल, चंचल मेहता, रमेश राणा, गौरव कोरंगा, पुष्कर नेगी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट: पहाड़ों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी, चारधाम मार्गों पर भूस्खलन का खतरा