उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ रस्सी से बांधे, अकेली महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट से फैली सनसनी

  • स्वास्थ्य विभाग के रिटायर सुपरवाइजर के घर में दिनदहाड़े घुसे तीन बदमाश
  • घर में अकेली रिटायर सुपरवाइजर की पत्नी से लूटे 30 लाख के जेवरात
  • नानकमत्ता में लूट के फरार हुए बदमाश

नानकमत्ता न्यूज़- बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर की पत्नी को चाकू दिखाकर घर में रखी आलमारी से 30 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

 

वार्ड नंबर तीन निवासी रहीस अहमद पुत्र भूरे की स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी शाहिनी भी स्वास्थ्य विभाग से एएनएम से रिटायर्ड हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे शाहिनी घर पर अकेली थीं। इस बीच नकाबपोश तीन घर में घुस गए। इनमें एक बदमाश ने शाहिनी को चाकू के बल पर बरामदे से दूसरे कमरे में ले गया।धमकी देते हुए कहा कि तेरा पति चौराहे पर खड़ा है। आलमारी की चाबी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लगी भीषण आग, लाखो का सामना जलकर हुआ राख, कई मवेशी भी जले

 

शाहिनी ने बताया कि दो बदमाश कमरे में आकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए। अलमारी की चाबी लेकर अलमारी में रखे 50 ताेले सोने के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय महिला के पति बाजार में किसी काम से गए थे। सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नैनीताल दुग्ध संघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वॉ स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

 

लूट के बाद बिखरे पड़े सोने और चांदी के सामान रखने वाले डिब्बे व बैग। 

 

थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआइ शंकर सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा को दी। विधायक ने थानाध्यक्ष से वार्ता कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।

 

 

घटना के वक्त सुपरवाइजर की पत्नी घर में अकेली थी। जबकि उनके पति बाहर बाजार में किसी काम से गए थे। उनकी इकलौती पुत्री बाहर पढ़ती है। महिला ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए उन्होंने जेवरात जुटाए थे, जो लुटेरे लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त

 

 

बाजार क्षेत्र में लुटेरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से ही रेकी की होगी। बदमाशों का पता होगा की गली काफी सुनसान रहती है। जहां पर लूट हुई है, वह घर गली के अंतिम में है। जिससे उसे गली में कोई आएगा जाएगा नहीं। बदमाशों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि घर में लूट के दौरान कोई भी आसपास का व्यक्ति नहीं आएगा।