उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में लोगो ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 दर्ज

उत्तरकाशी, उत्तराखंड– मंगलवार दोपहर उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, दोपहर करीब 1:07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवती को घूरने पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड के लिए महसूस हुए, जिससे कई लोग सतर्क हो गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

 

 

आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मे चिल्ड्रन्स एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बच्चो ने पाए बच्चों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर इतिहास रचा

 

 

🔹 जानिए क्या करें भूकंप के समय:

मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिपें।

दीवारों, खिड़कियों और ऊँची अलमारियों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( रिश्ते शर्मशार) यहाँ 5 साल की मासूम पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म, मासूम ने मां को सुनाई आपबीती, केस दर्ज

लिफ्ट का प्रयोग न करें।

झटके रुकने तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

 

 

 

उत्तरकाशी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, और समय-समय पर यहां हल्के झटके महसूस होते रहते हैं।