उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- अब 24 की जगह अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

देहरादून न्यूज़- प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) के लिए निर्धारित था, लेकिन अब सरकार ने आदेश संशोधित करते हुए 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किए आदेश

 

 

कार्मिक विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, सभी शासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, निगम, परिषद व उपक्रम 25 नवम्बर को पूर्णतः बंद रहेंगे। संशोधित आदेश जारी होते ही यह पूरे प्रदेश में लागू हो गया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 5 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं, IMD का अलर्ट जारी; कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी 24 नवम्बर वाले अवकाश आदेश को अमान्य माना जाएगा और उसकी जगह 25 नवम्बर का अवकाश लागू होगा।
गौरतलब है कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस पूरे देश में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जाता है। उनकी शहादत धार्मिक स्वतंत्रता, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) UKPSC में आई 1097 पदों पर इस भर्ती को लेकर जारी की अपडेट

 

 

 

नए अवकाश की घोषणा के बाद सिख संगठनों और श्रद्धालुओं ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।