उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड-(दुःखद) यहां अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

चंपावत न्यूज़- उत्तराखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे 5 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) समूह ‘ग’ की यह तीन भर्तियां भी आयेंगी जल्द

जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना अनुसार रविवार को अपराह्न में जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में वाहन दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 2 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस व राजस्व की टीम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा एम्बुलेंस मौके को रवाना हुई। टीम द्वारा घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया। जहॉं उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त की है और साथ ही घायलों को सरकार द्वारा हर संभव उपचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा की सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। मृतकों का पोस्टमार्टम अमोड़ी में ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ घी का बड़ा डिब्बा लाने पर मां ने बेटी को डांटा, नाराज होकर बेटी ने लगा ली फांसी, पुलिस ने ऐसे बचाई युवती की जान।

घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा से वार्ता करके जानकारी ली। मृतकों में राजेन्द्र सिंह पुत्र कुँवर सिंह, उम्र 40 वर्ष निवासी तल्ली खटौली, शंकर सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी काण्डा डोला, जगत पुत्र माधव सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी लडाबोरा शामिल है तथा घायलों में कुन्दन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी पचनई, स्वरूप सिंह पुत्र श्री पान सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी तल्ली खटौली आदि है। दोनों घायलों का टनकपुर उप चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पंचायती राज विभाग को मिले 342 वीडीओ और आठ सहायक लेखाकार, सीएम धामी ने दिए नियुक्तिपत्र

प्राप्त सूचना अनुसार घायल कुंदन सिंह को प्राथमिकता उपचार के बाद टनकपुर से हायर सेंटर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर किया गया।