उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ बारात से लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गम्भीर

पिथौरागढ़ न्यूज़- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गंगोलीहाट से बारात को लेकर वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) का अलर्ट, इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जानकारी के अनुसार जीप संख्या UK04TA-1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए। घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। वही अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी संक्रमित, संपर्क में आए लोगों में बढ़ी दहशत, तीन में पाए गए लक्षण

वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला पुत्र हरक सिह बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएस आई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट, नीरज चंद मौजूद रहे।