उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड: इस जिले में 23 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, शासन ने जारी किए आदेश

देहरादून न्यूज़– शासन ने दशहरा (महानवमी) के अवकाश को लेकर संशोधन आदेश जारी किया है। पूर्व में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर निबंधित अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अगले 18 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी – 13 जिलों में तेज आंधी, बिजली और अतिवृष्टि की चेतावनी

 

 

इसी क्रम में, जिलाधिकारी स्तर से भी पूर्व में घोषित 01 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (महानवमी) हेतु निर्धारित तीसरे स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। शासन के ताज़ा निर्देशों के अनुसार, अब यह तीसरा स्थानीय अवकाश 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मैयादूज पर्व के अवसर पर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ देह व्यापार के संचालन में लिप्त एक बड़े गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महिला सरगना सहित 05 गिरफ्तार

 

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषागार एवं उप कोषागारों को छोड़कर अन्य सभी शासकीय कार्यालयों में लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रोडवेज में सरेआम कंडक्टर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

 

 

शासन के इस निर्णय के बाद अब कर्मचारी 23 अक्टूबर को मैयादूज पर्व पर अवकाश का लाभ ले सकेंगे।