उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ 13 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, चीख-पुकार सुनकर आए लोग, ऐसे भागा आदमखोर

बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कावड़ लेने जा रहे बाइक सवार युवक की टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत, 1 घायल, परिजनों में मचा कोहराम।

 

जानकारी में अनुसार रविवार देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर उम्र 13 वर्ष घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

 

वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी, पढ़े आदेश