उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाई ने पहले सगी बहन को मार डाला, फिर खुद भी पंखे से लटकर दी जान, किराये के कमरे में मिला दोनों भाई-बहन का शव

  • भाई ने सगी बहन को जान से मार कर खुद भी लगा ली फांसी

रुद्रपुर न्यूज़– यहाँ रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके में एक भाई द्वारा अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वही सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस CBI अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, कई घोटालों का किया पर्दाफाश, जानिए कौन हैं ये तेज तर्रार डीएसपी

 

जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराये पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ लोन की किश्त जमा करने को बैंक प्रबंधक ने किया फोन, तो गुंडे भेजकर बैंक मैनेजर को उठवाया, दी जान से मारने की धमकी, जाने पूरा मामला।

 

जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Banbhoolpura Encroachment: नैनीताल हाई कोर्ट ने डीएम नैनीताल से पूछा- किसने जारी किए बिजली, पानी के कनेक्शन व राशन कार्ड?

 

जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की वजह की तफ्तीश शुरू कर दी है।