उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग एवम 01 बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी

नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग एवम 01 बालिका को उ0प्र0 व ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुखद खबर) यहां युवक को पहाड़ी में सेल्फी लेना पड़ा भारी, पहाड़ी से गिर कर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्री प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम नेवकोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदा महिला उम्र 35 वर्ष निवासी- नवीन मंडी जो कि मय अपनी 06 वर्ष की पुत्री के दिनांक- 04/07/2019 को घर से नाराज होकर , बिना बताए घर से चली गई थी को तलाश के उपरांत सकुशल ग्राम- बुडगरा तहसील नजीबाबाद कोतवाली किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया है, बरामद गुमशुदा और उसकी पुत्री को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी, पढ़े आदेश

 

 

👉 कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदगी बालिका उम्र-16 वर्ष, जो कि दिनांक- 20/03/2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत अपने घर से बिना बताए चली गई थी। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ढूंढ खोज पूछताछ के उपरांत खदरी रोड, चौकी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - यहाँ पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए सर्राफा व्यवसाई के घर में चोरों ने 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात एवं लाखों की नगदी की चोरी

 

गुमशुदाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द करने पर परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस की प्रशंसा की गई।

 

पुलिस टीम-
1 उप निरीक्षक मंजू ज्याला
2- हे0का0 भूपेंद्र सिंह बिष्ट
3- का0 महेंद्र भोज
4- म0का0 दीपा सिंह