उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया में गिरी, एक की मौत, एक घायल

जसपुर– जसपुर कोतवाली क्षेत्र के जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग की है जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमे बाइक पर सवार दो लोगों की बाइक अनियंत्रित होकर तालबपुर में पुलिया में गिर गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई व जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) CBSE ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की 10वीं और 12वीं की मान्यता की रद्द, पढ़े पूरी खबर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर तालबपुर गांव के पास पुलिया पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर सवार 2 लोग सरफराज हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी जसपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वन्दना वर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होकर एक बाइक पुलिया पर गिर गई थी। जिस पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घयाल है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है और तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।