उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर

विकासनगर: दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रहा वाहन हथियारी के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र की मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर हुकुम गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में आइसक्रीम फैक्ट्री में प्रशासन का छापा, खामियों की भरमार, एक्सपायरी सामान

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को तुरंत उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा, यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल

 

 

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं के अनुसार संबंधित वाहन एक टेंट हाउस का था। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न कर सामान के साथ वापस विकासनगर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में डाटा ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती की आई UPDATE

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हथियारी क्षेत्र में सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने हाईवे के इस हिस्से पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।