उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, एक महिला गंभीर।

देहरादून न्यूज़– विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सवारियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, दो बच्चे समेत छह लोग घायल।

सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी कि तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे, जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के समस्त सरकारी कार्यक्रमों व बैठकों में होगें आंचल ब्रान्ड के दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद, मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश