उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भाई दूज पर दर्दनाक हादसा — खाई में गिरी कार में लगी आग, दंपती व बेटे की जलकर मौत, एक बेटा गंभीर घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में भाई दूज के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोपेश्वर–पोखरी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में पति-पत्नी और एक बेटे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनिता त्रिपाठी तथा बेटे अनन्त त्रिपाठी (22) और अम्बुज त्रिपाठी (25) के साथ दीपावली और भाई दूज का त्योहार मनाने पोखरी ब्लॉक के विशाल पाव गांव आए थे, जो अनिता का मायका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को, 3115 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

 

 

त्योहार मनाने के बाद परिवार वापस देहरादून लौट रहा था कि गोपेश्वर–पोखरी रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे वाहन को चंद मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डंपर की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की हुई मौत

 

 

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनिता और पुत्र अनन्त की मौत हो चुकी थी। वहीं बड़ा बेटा अम्बुज त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का "ऑपरेशन रोमियो" अभियान, हुड़दंगियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर हो रही है लगातार कार्यवाही

 

 

मृतक परिवार देहरादून में निवास करता था। दीपावली पर्व पर अपने पैतृक व मायके गांव आने के बाद लौटते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने परिवार की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया है।

 

 

👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।