उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- दो दिन और सताएगी उमसभरी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

  • 25 सितंबर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़ अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, इतने नए मामले, एक कि मौत

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा हादसे से नहीं लिया सबक, 51 सीटर बस में ठूंस रखे थे 85 यात्री, वीडियो देख चकरा जाएगा माथा

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ छात्र संघ चुनाव से पहले छात्रों ने कॉलेज को बना दिया फिर अराजकता का अड्डा, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट