उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर यूटिलिटी खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया। तीनों घायालों में गंभीर घायल एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य सामान्य घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, कालाढूंगी पुलिस ने 4 और लालकुआ पुलिस ने 1 कुल 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के सभी डीएम को 14 और 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश, शिक्षक-कर्मचारी भी छुट्टी पर रहेंगे, आपदा परिचालन केंद्र का आदेश

 

 

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल उम्र 32 वर्ष पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक राकेश कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल उम्र 24 वर्ष निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लापता युवक का शव नदी किनारे मिला, जेब से सल्फास और ब्लेड बरामद, आत्महत्या की आशंका