उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली के यात्रियों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा, हुई दो की मौत।

ऋषिकेश न्यूज़- उत्तराखंड राज्य में पहाड़ी क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर यहाँ ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा से सामने आ रही है। यहाँ यात्रियों का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान खाई में गिरते ही वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस महकमे में फेरबदल, कई निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले!

वही पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीती 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज (लाल रंग) से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह( 23) ग्राम गंगोलपुर कलां रोहिणी दिल्ली व उसका मित्र विशाल(26) पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए चले थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कलयुगी गुरु ने नाबालिक छात्रा के घर में घुसकर किया गन्दा काम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

यही फोन न उठने के कारण घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। तो परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः यहाँ घरवालों से नाराज होकर निकली युवती बाहर, महिला ने झांसा देकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा, मां सहित बेटा व बेटी गिरफ्तार।

नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।