उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंडः यहाँ घरवालों से नाराज होकर निकली युवती बाहर, महिला ने झांसा देकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा, मां सहित बेटा व बेटी गिरफ्तार।

हरिद्वार न्यूज़: अपने घर से बाहर कदम रखते ही आप किस दलदल में फंस जाये। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह सीख आजकल के युवाओं के लिए है जो छोटी-सी बातों पर घर छोड़ने को प्लान बनाते है। अब खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से है। जहां एक युवती को देहव्यापार के धंधे में धकेलने का मामला प्रकाश में आया। युवती परिजनों से नाराज होकर नौकरी और घर की तलाश में निकल गई। ऐसे में युवती को एक महिला और उसके साथियों ने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मेहंदी लगवाकर दुल्हन हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी

वही पीड़िता ने किसी तरह उनके चंगूल से छूटकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छापा मार कर गैंग की सरगना महिला व उसके एक बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया। आइये जानते है पूरी खबर…

पुलिस ने जब पूरे मामले की छानबीन की तो सामने आया है कि शीला अपने बेटा-बेटी और दामाद के साथ मिलकर सैक्स रैकेट चला रही थी। जिसके बाद पुलिस ने छापकर मारकर युवती को बचाया और साथ ही एक नाबालिग बच्ची को भी बाहर निकाला। वही एसएससी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार निवासी पीड़िता अपने घर वालों से परेशान होकर अलग रहना चाहती थी। नौकरी और घर की तलाश में युवती की मुलाकात हरिद्वार निवासी आशु प्रधान से हुई। जिसने उसकी मुलाकात ज्वालापुर में रह रहे बंटी नाम के व्यक्ति से कराई। जिसके बाद बंटी उसे ज्वालापुर में रानीपुर झाल क्षेत्र की कॉलोनी में ले गया। यहां दो महिलाओं ने उससे जिस्मफरोशी कराई जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  डांडिया-करवा चौथ उत्सव में कांति कनवाल बनीं क्वीन

वही पुलिस और एएचटीयू टीम ने देव ग्रीन कॉलोनी में एक मकान में छापेमारी कर मुख्य सरगना शीला रानी को उसके बेटे सन्नी व बेटी साधना के साथ दबोचा गया। जबकि शीला के दामाद विपिन कांत निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवती को दलदल से बाहर निकाला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर दिया तोहफा, घरेलू गैस सिलेंडर में की 200 रुपये की कटौती, नई कीमतें 30 अगस्त से होगी लागू