उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस ने इस ब्लॉक के VDO को किया गिरफ्तार, आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का आरोप

हरिद्वार न्यूज़– आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाली जय माल

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में बड़ी ठंड

 

अरोपी रामपाल से इसके बारे में जानकारी मांगी गई कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेहरमी से की हत्या, हत्या के बाद सूटकेस में शव को रखकर जंगल में ऐसे लगाया ठिकाने