उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- जहां अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में गिरा, चालक सहित तीन की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- साइबर कमाण्डो परीक्षा में उत्तराखंड का दबदबा, देश भर में मिला तीसरा स्थान

 

 

डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  माधवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र एवं पशु चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

 

चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ नशा मुक्ति केंद्र में हत्या, तकिया से मुंह दबाया, फिर चम्मच से गर्दन और सीने पर किए वार, दो आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार