उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 5 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा, गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

लगातार हो रही बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ऊधमसिंह नगर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, छात्रहित और बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दो माह से वेतन न मिलने पर फूटा रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा, 9 सितंबर से प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

 

 

प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि समस्त तहसीलें और संबंधित विभाग इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शातिर नौकरानी, कारोबारी और उसकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर घर में चोरी कर के हुई रफूचक्कर, तलाश जारी

 

 

प्रशासन की अपील है कि अभिभावक और स्कूल प्रबंधन मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और आदेश का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर आई बंपर भर्ती