उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लागी गोली, गम्भीर हालात में किया अस्पताल में भर्ती

  • रामनगर में परिस्थितियों में युवक के लगी गोली।

रामनगर न्यूज़– नैनीताल जिले के रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी। वही गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज गिर सकती हैं राहत की बूंदें: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

वही कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा था। उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है उन्होंने कहा की प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने एकबार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है। युवक रामनगर में मछली पकड़ने का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मतदान के लिए लौट रहे पूर्व प्रधान की मौत, 9 घायल

उन्होंने बताया कि युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है और साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।