उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्क सहायक को पुलिस ने स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

किच्छा न्यूज़- अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई राजेन्द्र पन्त बंडिया की ओर विजय कुमार व अजय कुमार के साथ जा रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। दबोचने पर बोला कि उसके पास कुछ नहीं है, वह एक दोस्त से मिलने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से की भेंट, पहाड़ी टोपी पहनाकर किया सम्मान

वही पुलिस पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश तिवारी निवासी वार्ड 9 कोटी अठवाला थाना रानी पोखरी, जिला देहरादून, हाल पता सिंचाई विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया। उससे छह ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

पुलिस ने बताया कि उससे 7120 रुपये भी मिले। आरोपी सुरेश अपने दोस्त राजू उर्फ राजू बोरा निवासी खोलरा, अल्मोड़ा के साथ दो दिन पहले अपने अन्य दोस्त की शादी में आया था। वह भी इसके साथ ही था लेकिन वह इससे पीछे था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024- निकायों की आपत्तियों का हुआ निपटारा, इस सप्ताह प्रदेश में लागू हो सकती है आचार संहिता