उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही शिक्षिका की कार की टक्कर से हुई मौत, पति घायल

खटीमा न्यूज़– यहाँ पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही शिक्षिका की कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि पति घायल हो गए। त्रिदेव कॉलोनी पकड़िया निवासी विद्या चौधरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटीमा में सहायक अध्यापिका थीं। पति चमनलाल चौधरी शनिवार सुबह बाइक से उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली जानकारी, केंद्र की भी नजर

 

मेलाघाट मार्ग पर राजीव नगर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे विद्या चौधरी बाइक से छिटककर दूर जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निकट स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

समाजसेवी आशीष कुमार और वरुण कुमार उन्हें लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने शिक्षिका विद्या कोमृत घोषित कर दिया, जबकि चमनलाल चौधरी को भर्ती कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चरस की खेप के साथ ग्राम प्रधान के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज