एलबीएस में खेल दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

लालकुआं न्यूज़– एलबीएस राजकीय स्नातक महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत रस्साकस्सी, वन लेग रेस, बास्केट द बॉल टैंक शो, योगासन और लेखन प्रतियोगिताएं हुईं।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का माध्यम हैं। प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। प्रो. पंकज कुमार ने प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की बात कही।
योग प्रशिक्षक डॉ. नीता के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, शशांकासन, नटराजासन, सेतुबंधासन, वज्रासन, भ्रामरी, भस्त्रिका व अनुलोम-विलोम का प्रदर्शन हुआ। उत्कृष्ट योग प्रदर्शन राजेंद्र शर्मा व हिमानी जोशी ने किया। टैंक शो में आकाश प्रथम, हिमानी द्वितीय रहे। लेखन में रोहित चंद्र प्रथम, रितिका चौरसिया द्वितीय और गरिमा राम तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. बीना मथेला, डॉ. हेमचंद्र पांडेय, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. रीता दुर्गापाल, कल्पना साह, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. पूनम साह, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपेंद्र अलख, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. मनोज पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उमा पांडेय, डॉ. सूरज पाल, डॉ. जगत बिष्ट, गिरीश पांडे, नीता पांडे, कमला देवी, कविता असवाल, भावना देवी, हेमा जीना व हिमांशु सुयाल समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।









