उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ रॉन्ग साइड से निकली रोडवेज बस ने दो टूरिस्ट युवकों को कुचला, हालत गंभीर

काठगोदाम/हल्द्वानी– काठगोदाम थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से बाहर निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो टूरिस्ट युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बस और डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर से रॉन्ग साइड बाहर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ– यहाँ स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद स्कूटी पक्ष के लोगों ने बाइक सवारों को जमकर पीटा

 

बस-डिवाइडर के बीच फंसे रहे युवक
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुछ देर तक बस और डिवाइडर के बीच फंसे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

 

हल्द्वानी से किराए पर ली थी स्कूटी
पुलिस के अनुसार दोनों युवक टूरिस्ट हैं। वे हल्द्वानी से स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान डिपो से रॉन्ग साइड निकल रही बस के कारण हादसा हो गया।

 

बस और चालक हिरासत में, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को कब्जे में ले लिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूल जाने के निकली बहन के पीछे गए तीन वर्षीय बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर हुई मौत

 

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे में चालक की कितनी लापरवाही रही। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।