उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेदश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही 24 घंटे में हटेंगे सरकारी संपत्तियों से झंडे, बैनर, ये होंगे बदलाव

 

 

प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी ने सोमनाथ मंदिर गुजरात में जाकर की बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने के लिए प्रार्थना

 

 

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 24 फरवरी से शुरू होगा पीईटी राउंड, सूचना जारी

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो पर्वतीय जिलों में सड़कें बंद होने, मलबा आने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में लोगों से मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।