उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- नई टाटा पंच बनी काल, 350 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से दो की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

चंपावत न्यूज़- उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ा खान और बंतोली के बीच नई खरीदी गई टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर करीब 300 से 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार में फंसे दो चचेरे भाइयों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी परिवार हल्द्वानी से नई टाटा पंच खरीदकर अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे लोहाघाट क्षेत्र के बापरू-मरोड़ा खान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ना कांपे हाथ...ना दहला कलेजा, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, पति को मौत के घाट उतारा, जानें पूरा मामला

 

 

हादसे के दौरान वाहन में सवार 34 वर्षीय नीतू देवी, उनकी आठ वर्षीय पुत्री अक्षिता और पांच वर्षीय पुत्र आरव वाहन से छिटककर बाहर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

वहीं कार में सवार बनकोड़ी कनालछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार पुत्र लछीराम और वाहन चला रहे ग्राम अजेड़ा, चर्मा थाना डीडीहाट निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार वाहन के अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि खाई में गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- SIR शुरू होने से पहले मौका: मतदाता अभी करा लें वोटर लिस्ट में सुधार, बाद में रुक जाएगी प्रक्रिया

 

 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है।