उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ एलआईसी ऑफिस में CBI का छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वह   40 हजार रुपये में मान गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शादी समारोह में 7.75 लाख की चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

 

 

मंगलवार को शिकायतकर्ता इसकी पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत मेंल पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) नगर निगम क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों को बेचने के लिए नया नियम लागू होने की खबर से व्यापारियों ने किया मेयर का घेराव, लगाए ये आरोप।