उत्तराखण्डगढ़वाल,

कोटद्वार- भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल बीचों-बीच टूटा, कई गांव से संपर्क कटा।

कोटद्वार न्यूज़– उत्तराखंड में बारिश का रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग में हेमकुंड यात्रियों और व्यापारियों के बीच खूनी झड़प, चार गिरफ्तार; 5 घंटे तक बाधित रही बद्रीनाथ यात्रा

अब खबर उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आ रही है। भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल बीचों-बीच टूट गया है। पुल के बीचो बीच का एक हिस्सा गिर गया है। इस दौरान पुल पर चल रहे लोगों पर हड़कंप मच गया। वही मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों तरफ ट्रैफिक को किसी तरह रोका है। फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में कर्मचारियों को छुट्टी लेना हुआ आसान, नही काटने पड़ेंगे मंडली कार्यालय के चक्कर।

वही एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को पुल से वापस भेजने की कार्यवाही कर रहे हैं, और लोगों को नदी के किनारे से भी दूर किया जा रहा है आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल ढह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सड़क किनारे टहल रहे एलआईसी एजेंट को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हुई मौत